India

Fri, Sep 25

Advertise With Us

Contact
iconiconiconicon

बड़े पर्दे पर आखिर कौन निभाएगा शक्तिमान की भूमिका

मुकेश खन्ना अभिनीत शक्तिमान पहला भारतीय सुपरहीरो था। उसके पास अलौकिक शक्ति थी जिससे वह शैतानों का सामना आसानी से कर सकता था। वह इंडियन सुपरमैन था। यह

images
images
images
images

0

0

बड़े पर्दे पर आखिर कौन निभाएगा शक्तिमान की भूमिका

मुकेश खन्ना अभिनीत शक्तिमान पहला भारतीय सुपरहीरो था। उसके पास अलौकिक शक्ति थी जिससे वह शैतानों का सामना आसानी से कर सकता था। वह इंडियन सुपरमैन था। यह धारावाहिक दूरदर्शन पर प्रसारित होता था और उस दशक का हर बच्चा शक्तिमान का जबरदस्त फैन हुआ करता था। आज भी शक्तिमान का क्रेज़ कम नहीं हुआ है। अब ये सुपरहीरो टीवी की दुनिया से निकलकर फिल्म के पर्दे पर आने वाला है। इस शो के निर्माता और कलाकार मुकेश खन्ना के इस पॉपुलर टीवी सीरियल पर फिल्म बनने वाली है, जिस पर पानी की तरह पैसा बहाया जाएगा।

‘शक्तिमान’ 90 के दशक का पॉपुलर सीरियल था। इसी वजह से फैंस के बीच अपकमिंग फिल्म का बज बना हुआ है। सीरियल में मुकेश खन्ना, वैष्णवी, सुरेंद्र पाल, टॉम आल्टर और ललित परिमु जैसे कलाकार नजर आए थे। जब से शक्तिमान पर फिल्म बनने की घोषणा हुई है इसके प्रसंशकों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया है कि यह फिल्म कब पर्दे पर आएगी और कौन कौन अभिनेता इसके पात्रों को निभाएंगे। इस बीच कयास लगाया जा रहा है कि अभिनेता रणवीर सिंह शक्तिमान की भूमिका निभाएंगे किंतु इस विषय पर अभी अभिनेता से चर्चा या उनकी सहमति की मुहर नहीं लगी है। सीरियल में मुकेश खन्ना ‘शक्तिमान’ के किरदार में नजर आए थे, जिसे अलौकिक शक्तियां प्राप्त थीं। लेकिन सीरियल में ही शक्तिमान की एक आम जिंदगी भी दिखाई गई और किरदार का नाम गंगाधर था।

‘शक्तिमान’ में गीता बिस्वास के किरदार को अभिनेत्री वैष्णवी ने निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनकी मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया था। खास बात ये है कि सीरियल में गीता बिस्वास और गंगाधर के बीच थोड़ी सी केमिस्ट्री भी दिखाई थी। ऐसे में फिल्म में भी यह किरदार काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। खबरों के मुताबिक, इस किरदार में रणवीर सिंह के साथ उसी अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा, जिनकी जोड़ी रणवीर के साथ एक दम परफेक्ट लगे। हालांकि, इस किरदार के लिए दीपिका पादुकोण का नाम आगे चल रहा है। दीपिका और रणवीर ने राम लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। हालांकि, इस किरदार को कौन निभाएगा? यह जानने के लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा।
इस फ़िल्म में हीरो के साथ विलेन का भी बहुत महत्व है। तमराज किलविश की भूमिका भी एक जबरदस्त अभिनेता करेगा तभी फिल्म में जान आएगा। अब बस दर्शकों को इस मेगा सीरियल के फिल्म बन कर पर्दों में आने का इंतज़ार है।

Rahul Varun

About the author

Rahul Varun

Admin of Filmycharcha

More from Rahul Varun →

Share This Article

Latest News
Trending Now
Related News
RV Rising Entertainment, Office no. 47, 1st Floor, Heera Panna, Oshiwara, Andheri West, Mumbai, Maharashtra- 400102
contact@filmycharcha.com · 9594643234
The Filmy Charcha is a news publication. Corrections and story tips are welcome.