India

Wed, Sep 23

Advertise With Us

Contact
iconiconiconicon

प्रचंड गर्मी के बीच वायरल हुआ दीपक दिलदार व शिल्पी राज का गाना 'स्प्राइट'

देश में इन दिनों प्रचंड गर्मी है और लोग परेशान हैं। ऐसे में मशहूर सिंगर दीपक दिलदार और भोजपुरिया म्यूजिक सनसनी शिल्पी राज का गाना 'स्प्राइट' लोगों को राहत

images
images
images
images

0

0

प्रचंड गर्मी के बीच वायरल हुआ दीपक दिलदार व शिल्पी राज का गाना 'स्प्राइट'

देश में इन दिनों प्रचंड गर्मी है और लोग परेशान हैं। ऐसे में मशहूर सिंगर दीपक दिलदार और भोजपुरिया म्यूजिक सनसनी शिल्पी राज का गाना ‘स्प्राइट’ लोगों को राहत दे रही है। यही वजह है कि यह गाना 3 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं यह यूट्यूब के ट्रेंडिंग में भी तेजी से ऊपर की ओर छलांग लगा रहा है। यह इस बात को पुख्ता करता है कि गाना ‘स्प्राइट’ से सबों को राहत मिल रही है और लोग इसे बार बार सुन भी रहे हैं।

तभी गाना ‘स्प्राइट’ को लेकर दीपक कहते हैं कि यह गाना बेहद शानदार और मजेदार है। हर किसी को यह गाना बेहद पसंद आएगा। और आ भी रहा है। उन्होंने कहा कि इस गाने को युवाओं के बीच खूब सुना जा रहा है। हमने इस गाने को बनाने में बेहद मेहनत की है। इसलिए जब हमारे गाने को 3 मिलियन से अधिक बार देखा गया तो यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। हम चाहते हैं कि गाने को और भी लोग देखें। वहीं शिल्पी राज का कहना है कि ‘स्प्राइट’ की तरह ही यह गाना आपको ठंडक पहुंचाएगी। हमारी मेहनत और आपका प्यार ही इस गाने की सफ़लता है।

शिल्पी की माने तो गाना ‘स्प्राइट’ का गीत संगीत बेहद लाजवाब है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में दीपक दिलदार के साथ सोना पांडेय नज़र आ रही हैं। जबकि लिरिक्स बबुआ भुवन और म्यूजिक दीपक दिलकश का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। निर्देशक चिंटू बिहारी और कोरियोग्राफर विकी डीएस है।

Share This Article

Latest News
Trending Now
Related News
RV Rising Entertainment, Office no. 47, 1st Floor, Heera Panna, Oshiwara, Andheri West, Mumbai, Maharashtra- 400102
contact@filmycharcha.com · 9594643234
The Filmy Charcha is a news publication. Corrections and story tips are welcome.